Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दमकल मंत्री सुजीत बोस को स्थानीयों ने घेरा, हुई तीखी नोंक-झोंक

पार्षद पर लगा आंकड़ा छिपाने का आरोप

16 Jun 2025

दमकल मंत्री सुजीत बोस को स्थानीयों ने घेरा, हुई तीखी नोंक-झोंक

कोलकाता। खिदिरपुर बाजार में रविवार रात लगी भीषण आग को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी विवाद छिड़ गया है। दमकल मंत्री सुजीत बोस जब सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे, तब उन्हें स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने आरोपों की झड़ी लगा दी और मंत्री के साथ तीखी बहस तक हो गई।  जहां स्थानीय पार्षद का कहना है कि लगभग 400 दुकानें ही जलकर खाक हुई हैं तो वहीं व्यवसायियों का दावा है कि यह संख्या कम से कम 1300 है। आग की भयावहता को देखते हुए व्यापारी इस बात पर अड़े हैं कि पूरा इलाका जलकर राख हो चुका है और नुकसान का आंकलन पार्षद द्वारा जानबूझकर कम करके बताया जा रहा है। व्यवसायियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रविवार रात करीब 2 बजे जब आग लगी, उसी वक्त दमकल विभाग को सूचना दे दी गई थी। लेकिन दमकल की पहली गाडिय़ाँ करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केवल 2 इंजन पहुंचे थे, जिनमें पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। इसी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। 
मौके पर पहुंचे दमकल मंत्री सुजीत बोस को लोगों ने घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी। गुस्साए लोगों ने कहा कि अगर दमकल समय पर आती, तो इतना नुकसान नहीं होता। इस दौरान मंत्री और स्थानीयों के बीच खुलकर बहस भी हुई। जवाब में मंत्री बोस ने कहा कि दमकल को आने में जितना समय सामान्य तौर पर लगता है, उतना ही समय लगा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाजार की कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थीं, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। 
साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब आग फैलने का कोई खतरा नहीं है, क्योंकि पास के आदी गंगा से पानी की व्यवस्था कर ली गई है। खिदिरपुर बाजार की यह भीषण आग अब न केवल व्यापारियों की आजीविका को जला चुकी है, बल्कि सरकारी व्यवस्था और दमकल विभाग की तैयारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। दुकानों की संख्या को लेकर सरकारी और स्थानीय दावों में भारी अंतर से इस मुद्दे पर और भी विवाद बढ़ सकता है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुजीत बोस को स्थानीयों ने घेरा, हुई तीखी नोंक-झोंक
पार्षद पर लगा आंकड़ा छिपाने का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News